चोरी करने को लेकर कहा मिली युवक को तालिबानी सज़ा

37171

सलोन,रायबरेली:सगे चाचा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले भतीजे को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया।इसके बाद पेड़ में बांध कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई,और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।पुलिस मामले में जांच पड़ताल की बात कह रही है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सनसनी मचा दी।वायरल वीडियो ममुनी गांव का बताया जा रहा है।जानकारी करने पर ग्राम प्रधान देवेश शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो ममुनि ग्राम सभा की है।उन्होंने बताया कि कुलदीप नाम का एक युवक पुराना चोर है।इसके द्वारा गांव में कई घटनाओं को पहले भी अंजाम दिया जा चुका है।अपने पिता किशोर की संपत्ति से बेदखल युवक अपने चाचा चाची के यहां रहता था।जबकि चाचा चाची पंजाब में रहते थे।उन्हें ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि उनका भतीजा घर की एक एक सम्पत्ति चोरी करके बेचे दे रहा है।ग्रामीणों की सूचना पर पंजाब से गांव पहुँचे दम्पत्ति उस वक्त दंग रह गए जब घर का पूरा समान गया गायब था।इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई तो ग्रामीणों की आंख में धूल झोंक कर भागने का प्रयास किया।लेकिन उसे पकड़कर पेड़ में बांध दिया गया।घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ गैस चूल्हा,टुल्लू समेत अन्य सामान को चोरी से बेच डाला था।कोतवाल जितेंद प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के चाचा ने ही घटना की सूचना दी थी।घटना की जांच पड़ताल चल रही है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 37.2K views
37.2K views
Click