तीन बाइको की भिड़ंत में वृद्ध समेत तीन बाइक सवार हुए घायल

22804

सलोन रायबरेली -नेशनल हाइवे बाईपास के समीप तीन बाइको की आपस मे टकराने से वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।घायलों को तत्काल एम्बुलेंश और ई रिक्सा से सोएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।यहाँ से दो लोगो को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
कोतवाली अंतर्गत सलोन नगर के नेशनल हाइवे स्थित बाईपास के समीप बाबू का पुरवा मार्ग पर बाइक सवार सुशील पुत्र राम भवन निवासी गोसाई का पुरवा,अमृत लाल पुत्र केदारनाथ,वृद्ध मलहु पुत्र बृजलाल निवासीगण बाबू का पुरवा की बाइके आपस मे टकरा गई।जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंश और निजी साधनों से सीएचसी पहुचाया गया।यहाँ अमृत लाल और सुशील की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 22.8K views
22.8K views
Click