बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

11883

डलमऊ, रायबरेली। बीते 30 मार्च को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के संतपुर निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह उम्र 40 पुत्र विजय बहादुर सिंह कुटिया चौराहे से घर की ओर पैदल जा रहे थे। तभी जगतपुर की ओर से श्रवण कुमार पुत्र रामअभिलाष निवासी बिन्नवा थाना जगतपुर अपनी बाइक संख्या यूपी 33 बीयू 2193 से तेज रफ्तार से पैदल चल रहे अजय कुमार सिंह को टक्कर मार दिया। जिसमें युवक की हालत गंभीर हो गई स्थानीय लोगो ने आनन-फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर पहुंचे जहा से जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर सुधार ना होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, परिजनों द्वारा पीजीआई अस्पताल में घायल युवक इलाज चल रहा था शनिवार को सुबह 11 बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

  • विमल मौर्य
👁 11.9K views
11.9K views
Click