तेजी से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर

21895

डलमऊ, रायबरेली। गंगा नदी में पिछले 1 माह से हो रहे उतार-चढ़ाव के क्रम में पिछले 2 दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं की चिंता सताने लगी है।

वहीं गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्नान घाटों के किनारे नदी की तेज धारा मैं बहकर आने वाली जलकुंभी के साथ विभिन्न प्रकार की गंदगी एकत्रित हो जाने से स्नान करने वाले गंगा भक्तों को भारी समस्या उत्पन्न होने लगी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 2 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे कटरी क्षेत्र के अंबहा बबुरा जमाल नगर मोहद्दीनपुर चक मलिक भीटी पूरे रेवती सिंह आदि के साथ तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं की चिंता सताने लगी है।

वही गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के साथ जलकुंभी व अन्य विभिन्न प्रकार की बहकर आने वाली गंदगी स्नान घाटों में एकत्रित हो जाने से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 95. 810 मीटर नापा गया वही प्रति घंटा 1 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ने की जानकारी दी गई।

तीर्थ पुरोहित पुकुन पंडा अजय कुमार भंवर जी तिवारी धीरज कुमार संदीप कुमार भारतीय शरण द्विवेदी आदि के साथ अन्य लोगों ने बताया कि स्नान घाटों के किनारे गंगा के तेज बहाव में बहकर आने वाली जलकुंभी व अन्य विभिन्न प्रकार की गंदगी स्नान घाटों पर एकत्रित हो जाने से श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 21.9K views
21.9K views
Click