महाराजगंज पुलिस ने स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

16818

अयोध्या। अनुपम मिश्रा थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार तिवारी चौकी पूरा बाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या ने मय हमराह फोर्स के मौजूदगी में दो अभियुक्त सचिन सिंह पुत्र रामलाल सिंह निवासी सरायरासी थाना महराजगंज जनपद अयोध्या तथा आजाद अली पुत्र रमजान अली निवासी श्रीराम नगर चौरे थाना मोतीगर पुर जनपद सुल्तानपुर को 240 ग्राम नाजायज अवैध स्मैक व तीस हजार रुपये, 05 अदद मोबाइल फोन के साथ देवगढ़ पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 16.8K views
16.8K views
Click