पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

19032

रायबरेली। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार के विरुद्ध सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना सोमवार रात 12 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नारे मजरे अतरेहता निवासी अमन सिंह पुत्र तेजभान सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विपक्षी अशोक,अंकित,अर्जुन,विनोद पुत्रगण साधू प्रसाद से उनकी पुरानी रंजिश हैं।

बीती रात विपक्षीगण उसके घर में घुस आये और पीड़ित व उसके भाई युवराज को गाली गलौज करते जमकर मारापीटा, पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारो व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जाँच करायी जा रही है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 19K views
19K views
Click