बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज

10165

लालगंजःरायबरेली बाइक चोरी के मामले में सात दिन बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। गोविंदपुर वलौली निवासी रजत कुमार त्रिवेदी का कहना है कि बीती 6 फरवरी को वह गांव स्थित गेस्ट हाउस में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था।तभी चोरों ने उसकी बाइक गायब कर दी थी। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कायर्वाही न करने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार

👁 10.2K views
10.2K views
Click