भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के चाचा ने लगाई एसपी से गुहार

17746

फर्जी दस्तावेज लगाकर गार्जियन बनाने व संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित डीजीपी मानवाधिकार सहित अन्य तमाम संबंधित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में मझिलहा थाना डीह निवासी राम सिंह पुत्र शुभकरन सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके भाई जसवंत सिंह का बेटा शेर बहादुर सिंह उर्फ शेरू जो टॉप टेन अपराधी व नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य है जिसने धोखे से दस्तावेजों में मुझे पिता दर्शा कर चल अचल संपत्ति हड़पने की साजिश की है यही नहीं आरोप के मुताबिक उसने चाचा की बोलेरो भी हड़प कर ली है। भयभीत चाचा ने आशंका जताई है कि जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो भतीजा उसकी हत्या कर सकता है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस कहां हो प्रशासन की होगी।

👁 17.7K views
17.7K views
Click