मुर्गी फार्म पर सो रहे युवको पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

40131

रायबरेली -भदोखर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुर्गी फार्म पर सो रहे दो युवकों पर दबंगों ने लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा निवासी प्रशांत सिंह व रविंद्र नाथ सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के प्रधान पति चंदन सिंह से उनका 2021 में मारपीट का मुकदमा चल रहा है जिसको लेकर आए दिन वह सुलह करने का दबाव बनाते हैं लेकिन प्रशांत सिंह ने सुलह करने से मना कर दिया,बीती रात प्रशांत सिंह व रविंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की जब वे अपने मुर्गी फार्म पर सो रहे थे तभी प्रधान पति चंदन सिंह ने साजिश करते हुए अपने साथी रनजीत राणा,धीरेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, अतुल सिंह ने उन पर लोहे की राड,लाठी डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दबंगों ने घायल युवको को जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए वहीं प्रशांत सिंह ने बताया कि इसके पहले भी उनके ऊपर प्रधान पति के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है पीड़ित युवको ने पुलिस से अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 40.1K views
40.1K views
Click