रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 15 मई 2026 दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कोरिहरा क्षेत्र निवासी बच्चू लाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अतुल यादव, विवेक, शिवम, बललेश्वर, अनुज, भल्ले लोधी, विजयबहादुर और अंकित ने मिलकर हमला किया। आरोप है कि अतुल यादव ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनोज को गोली मार दी, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया।
घटना में मनोज, प्रमोद और अंकुर के घायल होने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और आपराधिक धमकी सहित कई धाराएं लगाई हैं। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक निखिल यादव को सौंपी गई है।
थाना लालगंज थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस विभाग में तैनात हैं दो आरोपी पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी अतुल यादव और अंकित यादव सगे भाई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बताए गए हैं। अतुल यादव कानपुर के चकेरी थाने में तैनात है जबकि उसका भाई अंकित यादव सुल्तानपुर में कार्यरत है। आरोप है कि अतुल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की





