विशाल अजगर ने नीलगाय के बच्चे क़ो निगला,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

1884

रायबरेली –सरेनी क्षेत्र के एक गांव में महिलाएं खेतों में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान उन्हें बार-बार कुछ हलचल दिखाई दी। जब एक महिला ने पास जाकर देखा तो वहां विशाल अजगर नीलगाय के बच्चे को जकड़े हुए था।
महिला ने तत्काल गांव के लोगों को सूचना दी। अजगर की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

अनुज मौर्य  रिपोर्ट

👁 1.9K views
1.9K views
Click