रायबरेली -हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पहरा खेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार प्रजापति (42 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शीतलादीन प्रजापति के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर अर्जुन के पेड़ से मनोज का शव साल के सहारे लटका देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतीक सिंह रिपोर्ट


