Home उत्तर प्रदेश रायबरेली एसजेएस में मना नवरात्र के साथ गांधी-शास्त्री जयंती

एसजेएस में मना नवरात्र के साथ गांधी-शास्त्री जयंती

0
एसजेएस में मना नवरात्र के साथ गांधी-शास्त्री जयंती

लालगंज, रायबरेली। नगर के सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम एसजेएस पब्लिक स्कूल लालगंज में भव्यता पूर्वक हर्षोल्लास के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई साथ ही नवरात्रि पर्व भी मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध तंत्र समिति द्वारा मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों का मंचन किया। जिससे विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी बच्चे जोश व उल्लास से ओतप्रोत हो गए और विद्यालय प्रांगण करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अग्रज सिंह ने सर्वप्रथम समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि व विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और बताया कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के बलबूते पर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही कारण है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है।

उन्होंने शास्त्री जी को किसानों का मसीहा कहा। शास्त्री जी ने देश के जवानों से लेकर देश के किसानों तक सभी को “जय जवान, जय किसान” के माध्यम से एकता के एक सूत्र में बांधने का काम किया।

शास्त्री जी की छवि साफ-सुथरी होने के कारण नेहरू जी की मृत्यु के बाद उन्हें देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया गया और उनके सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा।

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व व दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व मां दुर्गा के नौ अवतारों व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। नौ का अंक भारतीय संस्कृति में विशेष शुभ व फलदाई माना जाता है।

उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को देश का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने शास्त्री जी के देश के प्रति अविस्मरणीय समर्पण एवं बलिदान को याद किया और कहा कि शास्त्री जी अपनी देशभक्ति के लिए सदैव जाने जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं व अध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here