अग्नि को साक्षी मानकर  सात युगलों ने लिए सात फेरे

4

श्री दोसर वैश्य परिवार ने बसाई सात जोड़ों की गृहस्थी।

लालगंज रायबरेली , श्री दोसर वैश्य परिवार के संयोजन में  सात वर वधुओ ने अग्नि को साक्षी मानकर  सात वचनों को सात जन्मों तक निभाने के लिए सात फेरे लिए। कस्बे के करुणा बाजार चौराहा स्थित नारायण उत्सव लान में श्री दोसर वैश्य आदर्श सामूहिक विवाह उत्सव में सोनाली गुप्ता रायबरेली के साथ विपिन गुप्ता, रागिनी गुप्ता संग सौरभ गुप्ता रायबरेली, सलोनी गुप्ता कानपुर संग महेंद्र कुमार फतेहपुर, मोनी गुप्ता फतेहपुर संग दुर्गेशकुमार, रानी कुमारी  वाराणसी संग विष्णु कांत लालगंज, आकांक्षा गुप्ता संग आकाश गुप्ता कानपुर, श्रेया गुप्ता लखनऊ संग रवि कुमार फतेहपुर का पाणीग्रहण संस्कार विधि विधान से वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात घरातियो व बारातियो ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। वही सांस्कृतिक समारोह के  साथ वैवाहिक जोड़ों की मार्मिक विदाई दोसर वैश्य परिवार ने की। इस महान अनुष्ठान में पीके गुप्ता समाजसेवी के सी गुप्ता हनुमान प्रसाद गुप्ता राजेश गुप्ता लक्ष्मी शंकर गुप्ता राणा प्रताप गुप्ता पन्नालाल सराफ सूर्यकुमार खन्ना शैलेंद्र कुमार रजनलाल गुप्ता विमल गुप्ता दीप चंद्र गुप्ता शंकर लाल गुप्ता मनोज गुप्ता गुलाबचंद्र गुप्ता राधेश्याम गुप्ता श्रवण कुमार सुंदरलाल मुन्नू  दिनेश चंद्र गुप्ता आदि ने वर वधू का कन्यादान कर आशीर्वाद प्रदान किया। वही आनंद गुप्ता जयशंकर गुप्ता अर्पित गुप्ता रितेश गुप्ता पारुल गुप्ता  विश्वास सत्यम शिवम कृष्णा आकाश अंकुर गुप्ता सहित पत्रकार शीतला गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click