एमसीडी में जीत पर केजरीवाल बोले- मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे

12
एमसीडी चुनाव-दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 वार्डों में 134 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल कर लिया है। 

दिल्ली नगर निगम एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 वार्डों में 134 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल कर लिया है। 

आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर भाजपा को हराया है। भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें मिली हैं। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। 

एमसीडी चुनाव में बीजेपी की हार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा दिल्ली पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

आप ने ट्वीट कर कहा है कि एमसीडी में आप ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। ये चुनाव नतीजे कहीं न कहीं देश में राष्ट्रीय राजनीति के बारे में संकेत देते हैं, जो AAP बनाम BJP बनती जा रही है। केजरीवाल बनाम मोदी बनती जा रही है।

एमसीडी चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि, ‘आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं, काम की राजनीति पर हमने पूरा चुनाव मुद्दों पर लड़ा, दिल्ली की जनता ने संदेश दिया है’। पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव नहीं।

उधर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कर हार की समीक्षा की है। 

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं। 

बता दें कि MCD चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।

आप से मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि दिल्ली के लोगों ने बड़ा मैसेज दिया है। पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी। जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। हम गाली-गलौज नहीं करते। मेरा दिल कहता है कि पॉजिटिव राजनीति बढ़ेगी, तो देश दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। गुंगागर्दी, लफंगई से देश आगे नहीं बढ़ेगा। 75 साल से पीछे है। अब टाइम नहीं है। विकास और पॉजिटिव की राजनीति करनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों को बधाई। सबसे कहता हूं कि अहंकार मत करना। बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। कई सारे पार्षद, विधायक, मंत्री बने हैं, कोई अहंकार नहीं करे, अहंकार किया, तो ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।

Reports Today

Click