जिलाधिकारी को चौराहे पर फटकार लगाने वाले सिपाही के साथ ये क्या हुआ ?

22

पुलिस अपनी ड्यूटी कितनी ईमानदारी से निभाती है इसका बेजोड़ उदाहरण रामपुर में सामने आया है। दरअसल, देर रात बाइक लेकर चेकिंग कर रहे जिले के डीएम को एक सिपाही ने टोका और लॉकडाउन उल्लंघन करने पर जमकर हड़काया। डीएम ने भी उस समय अपना इंट्रो नहीं दिया बल्कि बाद ने सिपाही को सम्मानित किया। इन जगहों पर सिपाहियों ने डीएम को नहीं टोका उनको चेतावनी भी दी गई। आइए आपको भी बताते हैं क्या है पूरा मामला।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, रामपुर जिले के डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर एक मीटिंग आयोजित की थी। जिसमे पुलिसकर्मियों से नाइट ड्यूटी के पॉइंट्स पूछे गए थे। जिस पर संतुष्टी ना मिलने की वजह से डीएम ने औचक निरीक्षण की बात ठानी। शुक्रवार देर रात डीएम साहब अपने बंगले से हेलमेट लगाकर निकले। जिसपर उनका गार्ड भी उन्हें पहचान नहीं पाया। मोटर साइकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी शहर के ज्वाला नगर, अजितपुर, कोसी नदी पुल, मिस्टन गंज, शाहबाद गेट आदि इलाके घूमते रहे।

कई जगह चेक प्वाइंट पर किसी ने उन्हें टोका नहीं। उन्हें दो घंटे सड़कों पर चक्कर लगाए। जिस पर महज दो जगह उन्हें रोका गया। जिसमे से एक सिपाही ने डीएम को लॉक डाउन का पाठ भी पढ़ाया। डीएम सिपाही के कार्य से बड़े खुश हुए।

डीएम ने बताया ये

डीएम के मुताबिक, एक सिपाही ने एलआईसी चौराहे पर मुझे रोक लिया। बाकायदा उसने मुझे लॉकडाउन की अहमियत समझाई। साथ ही आइंदा लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को भी कहा। सुबह मैंने सबसे पहले उसी मोहित सिपाही को कलेक्ट्रेट में बुलवाया जिसने मुझे रात में समझाया था कि लॉकडाउन की क्या अहमियत है। 

Mahendra

Click