पवन पटेल बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

13

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लोगों को कराया मुंह मीठा

लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के मेरुई गांव निवासी पवन कुमार पटेल को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। पवन पटेल समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला कार्यकारिणी सदस्य पद से समाजवादी पार्टी में अपनी सांगठनिक यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वह सरेनी विधानसभा अध्यक्ष रहे। प्रदेश सचिव बनाए जाने से पहले जिला कार्यकारिणी में सचिव के दायित्व का निर्वहन किया।

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई और कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में उनके सचिव बनाए जाने पर सपा नेता डॉ.दिनेश पाल, एडवोकेट रणजीत यादव, एडवोकेट राधाकृष्ण यादव उर्फ चौधरी, देवी यादव,दलपति यादव, डॉ दिनेश यादव,प्रमोद पटेल, आशीष यादव, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश मास्टर,सुमित यादव, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click