भाजपा के वृंदावन पस्तोर बने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष

19

निर्विरोध हुए निर्वाचित

कुलपहाड ( महोबा )। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों व संस्थाओं में समायोजित करने की भाजपा ने मुहिम तेज कर दी है। इसी कडी में आज सम्पन्न हुए भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर पार्टी नेता वृंदावन पस्तोर निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

बुधवार को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष का चुनाव होना था। पार्टी जिलाध्यक्ष सम्त तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष पद पर भाजपाई को बिठाने की रणनीति बना रखी थी। निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद पर भाजपा के वृंदावन पस्तोर के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया ऐसे में वृंदावन को निर्धारित समय बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

वृंदावन पस्तोर पनवाडी के ग्राम टिंगरा निवासी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर , कौशल सोनी समेत आधा सैकडा भाजपाईयों ने वृंदावन को फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी।

Rakesh Kumar Agrawal

Click