भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया नयागांव थाना प्रभारी और स्टॉफ का सम्मान

42

चित्रकूट – भाजपा मंडल मझगवाँ अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज स्थानीय भाजपाइयों ने थाना नयागांव चित्रकूट पहुंचकर थाना प्रभारी और स्टाफ का पुष्प माला पहनाते हुए पुष्प वर्षा कर कर सम्मान किया। कोरोंना संक्रमण से बचाव हेतु देश में लागू किए गए लॉक डाउन पार्ट -1 और पार्ट -2 के दौरान कोरोंना वारियर्स के द्वारा जिसमें प्रमखु रुप से डॉक्टर,पुलिस,स्वच्छता कर्मियों,मीडिया कर्मियों के साथ ही तमाम अन्य लोगों के द्वारा जिस प्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की जा रही है उसके फलस्वरूप संपूर्ण देश में लगातार इनके स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। उसी क्रम में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्तिकेय द्विवेदी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे, नीरज शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश गौतम, मनमोहन साहू,महेश गुप्ता के साथ ही बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना नयागांव चित्रकूट में पहुंच कर थाना प्रभारी आशीष सिंह धुर्वे, एस आई राजेंद्र कुशवाहा,रूपेंद्र राजपूत,महेंद्र जायसवाल,ए एस आई आर के पांडेय, ए एस आई तोमर के साथ ही उपस्थिति स्टाफ का माल्यार्पण करते हुए पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्तिकेय द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोंना वारियर्स इस संकट काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर समाज की सेवा कर रहे हैं। इसको बयान नहीं किया जा सकता है। आज हम लोगों ने इन्हे सम्मानित करके अपने आप को सम्मानित किया है। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने धन्यवाद् देते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा हम लोगो को दिया गया सम्मान प्रेरणास्पद है। हम लोग आगे भी पूरी लगन से जनता की सेवा करते रहेंगे।

Vinod Sharma

Click