रितिका गुप्ता बनी बेटियाँ फाउंडेशन कानपुर की जिलाध्यक्ष

7

प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता के निर्देश पर की गई रितिका गुप्ता की नियुक्ति

अनुज मौर्य रिपोर्ट

बेटियाँ फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था जो कि लगातार सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती है और समाज के हर वर्ग के लोगो तक मदद पहुचाने के लिये सदैव तत्पर रहती है इसी को लेकर बेटियां फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश प्रदेश में संगठन के विस्तार को आगे बढ़ते हुए जिला कानपुर से रितिका गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योत्स्ना जैन की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता के निर्देशन से बेटियाँ फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता ने बताया कि रितिका गुप्ता की कार्य क्षमता एवं सामाजिक कार्यो में विशेष रुचि को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है और हमे पूर्ण विश्वाश है कि वह संस्था के हितो को ध्यान में रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुचाने का कार्य करेंगी।
प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम ने रितिका गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि रितिका गुप्ता बेटियो के हित के लिये सदैव समर्पित रहेंगी रहेंगी ऐसा संस्था को पूर्ण विश्वाश है साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता जी के इस निर्णय के लिये उनका धन्यबाद व्यक्त किया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रितिका गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योत्स्ना जैन व प्रदेश अध्यक्ष श्रिया गुप्ता का धन्यबाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह संस्था द्वारा निर्देशित सभी कार्यो को अपनी पूर्ण मेहनत से करने का प्रयाश करेंगी।

Click