हत्या के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार

63

प्रतापगढ़। आलाकत्ल 01 अवैध तमन्चा/जिन्दा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 02 अवैध तमन्चा /05 कारतूस बरामद (थाना मान्धाता)।

दिनांक 03.06.2023 को थाना क्षेत्र मान्धाता के हैसी चौराहा के पास मोटर साइकिल सवार आरोपीगणों द्वारा रंजिशन एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर गई थी।

इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 96/2023 धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि बनाम 04 नामजद व 02 अज्ञात व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे, इसी क्रम में आज दिनांक 04.06.2023 को थाना मान्धाता के थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री पुष्पराज सिंह, उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा व उ0नि0 श्री ब्रम्हदेव यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के ग्राम धनीपुर पहलवान बीरबाबा गजेहड़ी पुलिया के पास से अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों 01. महफूज उर्फ भिंडी पुत्र इस्तखार नि0 मिश्रपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को घटना में प्रयुक्त एक अवैध देसी तमन्चा 12 व एक जिन्दा कारतूस 12 व एक खोखा कारतूस 12 बोर, 02. मो0 साहेब अली पुत्र नईम नि0ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को एक देसी अवैध तमन्चा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03. इजहार उर्फ केचुल पुत्र मुनीर नि0ग्राम मनेहू थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को एक तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बोर व एक मिस कारतूस 12 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर नं0 यूपी 72 बीयू 9136 के साथ गिरफ्तार किया गया। मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 96/2023 धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि में धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 97/2023 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मो0 साहेब अली उपरोक्त
02. मु0अ0सं0 98/2023 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम इजहार उर्फ केचुल उपरोक्त।

बरामदगीः-

01 . एक अवैध देसी तमन्चा 12 व एक जिन्दा कारतूस 12 व एक खोखा कारतूस 12 बोर। (घटना में प्रयुक्त)
02 . एक देसी अवैध तमन्चा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर।
03 . एक तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बोर व एक मिस कारतूस 12 बोर।
04 . घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर नं0 यूपी 72 बीयू 9136।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. महफूज उर्फ भिंडी पुत्र इस्तखार नि0 मिश्रपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
02. मो0 साहेब अली पुत्र नईम नि0ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ।
03. इजहार उर्फ केचुल पुत्र मुनीर नि0ग्राम मनेहू थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीमः- थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री पुष्पराज सिंह, उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा व उ0नि0 श्री ब्रम्हदेव यादव मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click