Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में इमारत में लगी आग से 7 की मौत

10
Mumbai Fire

Mumbai Fire: महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हैं। हादसे के दौरान 30 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। ज़ख्मी लोगों का अस्पतालों में इलाज़ के लिए भर्ती करा दिया गया है। 

महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 51 लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

इस आग में 46 लोग लोग बुरी तरह घायल हुए, जिनमें 7 की जान चली गई। वहीं 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 7 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की कई गाड़ियों और अन्य साजो-सामान का इस्तेमाल किया गया। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। आग भूतल की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों, वाहनों तक ही सीमित थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। 

Reports Today

Click