दुकान में चोरी का प्रयास, हाथापाई कर छुड़ा ले गये आरोपी

13767

रिपोर्ट – अंशुमान

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली के बासूपुर साहबगंज के व्यापारी ने दुकान मे चोरी करने का प्रयास तथा पीडित व्यापारी से हाथापाई को लेकर चार आरोपियो के खिलाफ सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। गांव के देवीप्रसाद तिवारी ने अपने घर के पीछे परचून की दुकान खोल रखी है। तहरीर के मुताबिक पखवारे भर पूर्व उसकी दुकान के बाहरी गेट का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया। अंदर से भी दरवाजा लाक होने के कारण चोर भाग निकले। इस बीच रविवार की रात साढे नौ बजे दुकान पर उसका छोटा भाई बिन्नू तिवारी निगरानी कर रहा था। इस बीच एक आरोपी ने चोरी का प्रयास किया तो उसे शोर मचाकर पकड लिया गया। आरोप है कि इसके बाद उसके भाई और कुछ साथी आये तथा हाथापाई कर आरोपी को छुडा ले गये। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को देकर सुरक्षा की गुहार की है।

👁 13.8K views
13.8K views
Click