लालगंज (रायबरेली) , कस्बे के शांति नगर मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना व उनके साथी आशू सोनी बुधवार की शाम को प्रभु खाटू श्याम के दर्शन के लिए साइकिल से रवाना हुए। कस्बे से निकलते समय श्याम भक्तों ने उनका जगह-जगह स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। दोनों श्याम भक्त कस्बे के बरदाही मोहल्ला स्थित भगवान खाटू श्याम के मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर यात्रा आरंभ की। यहां से सालासर राजस्थान वह करीब 850 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद मंदिर पहुंचेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्याम भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
👁 11.3K views
11.3K views
Click


