डलमऊ रायबरेली- ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) घोरवारा, डलमऊ में एफएलएन (आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) तथा एनसीईआरटी (NCERT) की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (सत्र 2026-27) के षष्ठम बैच का अंतिम दिवस पर सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण में निपुण लक्ष्य, 10 पॉइंट टूलकिट, NCERT द्वारा नवीन पाठ्यपुस्तकों वीणा , संतूर पर विस्तृत चर्चा की गई।नवीन संदर्शिकाएं, खुले छोर के प्रश्न,कैचअप गतिविधियाँ और प्रभावी शिक्षण की रणनीतियों पर गहन विचार एवं समझ विकसित किया गया ।
समापन दिवस पर आयोजित विशेष सत्र में प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा कक्षा 4 की नवीन अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक ‘संतूर’ के ‘यूनिट 3 एवं 4’ तथा ‘एचपीसी’ (समग्र प्रगति पत्र/Holistic Progress Card) तथा विभिन्न विभागीय प्रारूपों पर विषयवार व्यावहारिक डेमो प्रस्तुत किए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में संदर्भ दाता (एआरपी) वीरेंद्र बहादुर सिंह , राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संदीप यादव एवं देवेंद्र यादव, द्वारा शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत मे षष्ठम बैच के सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण वितरित किए गए। इस अंतिम बैच के प्रशिक्षण के साथ ही विकास खंड डलमऊ में एफ एल एन प्रशिक्षण सत्र 2026-27 का कुशलतापूर्वक समापन किया गया।
शैलेन्द्र यादव रिपोर्ट


