दबंगों द्वारा भवन निर्माण कर रहे भवन स्वामी से मांगी जा रही रंगदारी, पीड़ित पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

90782

रायबरेली- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होमगार्ड ऑफिस में अपनी जमीन पर भवन निर्माण करवा रहे पीड़ित के द्वारा बताया गया कि कुछ दबंग लोग मेरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे हैं   वही दबंगों ने साफ स्पष्ट रूप से भवन स्वामी को धमकी देते हुए कहा कि अगर आप अपने भवन का निर्माण करना चाह रहे हैं तो उसकी आवाज में आपको 10 लख रुपए या आधा विश्वा जमीन देनी पड़ेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद लइक खान पुत्र रईस खान निवासी जहानाबाद चौकी राधा कृष्ण मंदिर थाना कोतवाली के अंतर्गत एक प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक को देते हुए बताया गया कि वे अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करवा रहे थे तभी हिस्ट्रीशीटर जुनेद वारसी उर्फ मोनू वांटेड निवासी गल्ला मंडी थाना कोतवाली व अन्य आधा दर्जन लोगों द्वारा उनके प्लांट पर पहुंचकर उनसे रंगदारी मांगने की कोशिश करी गई जिसमें मोहम्मद लइक द्वारा कारण पूछने पर मोनू वांटेड द्वारा कहा गया कि अगर आपको अपने भवन पर निर्माण करना है तो उसकी एवज में आपको या तो 10 लख रुपए देने होंगे या आधा विश्वा जमीन आपको मेरे नाम करनी होगी जिसका मोहम्मद लइक ने जब विरोध किया, विरोध करने पर उपरोक्त दबंगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और अपने प्लाट पर काम न करने की भी धमकी दी गई साथ ही साथ उन्होंने साफ स्पष्ट रूप से पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि अगर आपने अपने भवन में निर्माण कार्य करवाया तो भविष्य आपका अंधकार में हो जाएगा जिससे घबराकर पीड़ित आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उन्होंने एक प्रार्थना पत्र पत्र अपर पुलिस अधीक्षक को सौपा और अपनी पूरी बात अपर पुलिस अधीक्षक को बताई अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली को करवाई और जांच  के आदेश दे दिए हैं वही पीड़ित पक्ष और उनके परिवार काफी घबराया हुआ है और अपनी जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि पीड़ित पक्ष की पुलिस किस तरह से मदद करती है और दोषियों पर किस तरह से कार्रवाई करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 90.8K views
90.8K views
Click