संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला नाबालिक का शव

10047

डलमऊ रायबरेली – संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 6 की छात्रा का पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जूपुर मजरे सेमोरी ग्राम निवासी सुरेंद्र कुमार कोरी की 13 वर्षी पुत्रीय पुत्री रचना कक्षा 6 की छात्रा थी गुरुवार को सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ गए थे और घर में रचना अपने छोटे भाई बहनों के साथ थी दोपहर के समय अपने भाई और बहन को खाना देने के बाद रचना कमरे में चली गई और कुछ देर के बाद छोटी बहन ने रचना का कमरे में पंखे के हुक के सहारे रस्सी से लटकता हुआ शव देख कर चिल्लाने लगी।

जिस की पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दिया सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मां पिता को घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक किशोरी मानसिक तनाव से ग्रस्त थी।

रिपोर्ट – विमल मौर्य

👁 10K views
10K views
Click