10 Kg Of Lpg In Standard 14 2 Kg Cylinders Oil Companies Consider Smaller Supply Lpg Cylinder
जिस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, उसके तहत 14.2 किलोग्राम वाले स्टैंडर्ड सिलेंडरों में लगभग 10 किलोग्राम LPG सप्लाई करने की बात कही जा रही है.
Updated Date:March 23, 2026
By Anuj Maurya
LPG crisis: ईरान युद्ध के कारण जारी गैस संकट को देखते हुए भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां घरों के लिए LPG रिफिल की मात्रा कम करने पर विचार कर रही हैं. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई में आई रुकावटों से घरेलू स्टॉक पर दबाव पड़ने लगा है.
जिस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, उसके तहत 14.2 किलोग्राम वाले स्टैंडर्ड सिलेंडरों में लगभग 10 किलोग्राम LPG सप्लाई करने की बात कही जा रही है. इसका मकसद सीमित स्टॉक को ज्यादा समय तक चलाना और ज्यादा लोगों तक सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित करना है.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव के हवाले से कहा गया है कि इस समय मुख्य जोर सप्लाई को बचाकर रखने पर है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि घरों तक LPG सिलेंडर की पहुंच बनी रहे.
Also Read
- 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 KG गैस? LPG की कीमत पर भी आया बड़ा अपडेट, जानिए डिटेल्स
- LPG संकट के बीच आई खुशखबरी, यहां फ्री में बांटे जाएंगे गैस सिलिंडर; कौन-कौन उठा सकता है लाभ
- भारत कर रहा गैस-तेल संकट से निपटने की तैयारी… PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें किन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
दरअसल भारत आने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ते आता है. युद्ध के कारण इस संकरे समुद्री रास्ते से होने वाली शिपमेंट में भारी गिरावट आई है. इस रुकावट के चलते भारत में LPG का आयात काफी कम हो गया है. भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 60% गैस विदेशों से आयात करता है. खाड़ी देशों से आने वाली गैस में रुकावट को देखत हुए भारत ने कनाडा और अमेरिका से खरीद भी बढ़ाई है.
बता दें कि इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर कोई भी नया शिपमेंट भारत नहीं आ रहा है. पिछले हफ्ते केवल दो कैरियर इस रास्ते से भारत आए थे जिनमें कुल मिलाकर 92,700 टन गैस थी. ये मात्रा केवल एक दिन की राष्ट्रीय खपत के बराबर है. अगर अमेरिका-ईरान युद्ध चलता रहा तो आने वाले महीने में सप्लाई की स्थिति और खराब हो सकती है. इससे LPG बचाने के बहुत कम विकल्प बचेंगे.
इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG सप्लाई की स्थिति को “चिंताजनक” बताया है और इसे बचाने की जरूरत पर जोर दिया. सरकार ने बताया है कि सिलेंडर की घरों तक सप्लाई नियमित रूप से जारी है. कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को भी शुरू में सप्लाई रोकने के बाद, उनके युद्ध-पूर्व के कोटे का 40 प्रतिशत बहाल कर दिया है.
अच्छी खबर ये है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान में कहा है कि सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बढ़ा दी है. संकट से निपटने के लिए केंद्र ने राज्यों को सलाह दी कि घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं को नए पीएनजी कनेक्शंस की सुविधा दी जाए. सरकार ने जनता को फिर से सलाह दी है कि वे घबराकर खरीदारी न करें. पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है
LPG Cylinder की कीमत
होर्मुज स्ट्रेट से आने वाली सप्लाई में रुकावट के कारण भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर पहुंच गई है. इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है. इसके कारण भारत में भी गैस की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ है.


