महोबा , समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली के निर्देशन में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारम्भ गुरुवार के दिन सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया था। उक्त अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा बृजेश कुमार शुक्ला तथा डीसी रमसा अमित कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को संबोधित किया। मास्टर ट्रेनर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे एवं शिक्षक सतीश मिश्रा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई।
प्रशिक्षण के दौरान सभी ने बेसलाइन और साइकोमेट्रिक टेस्ट के द्वारा स्वयं का अवलोकन किया एवं सभी ने पढ़ाई के दौरान छात्र एवं छात्राओं की रूचि जाग्रत करने के सम्बन्ध में अपने सुझाव व्यक्त किए। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अनुराधा द्विवेदी, प्रधानाचार्य जगदेव वर्मा, पीसी अनुरागी, जागेश्वर स्वर्णकार, महेश चंद्र सक्सेना, मजहर अहमद, दिलीप कुमार, सीमा यादव, रणधीर राणा, नरेन्द्र सिंह, प्रतिभा देवी, विनीता, प्रीती कन्नौजिया, रोहिणी पटेल सहित जनपद के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों के अलावा रमसा टीम से लेखाकार विवेक सचान, लेखाकार अशोक कुमार, शिवेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, जगत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
👁 5.6K views
5.6K views
Click


