निर्णय हो मतदान करेंगे देश का हम सम्मान करेगें

12362

सलोन , निर्णय हो मतदान करेंगे देश का हम सम्मान करेगें। सलोन कस्बे में उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अगुवाई में तहसील के कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।उपजिलाधिकारी ने लोगो को आने वाले लोक सभा चुनाव में 20 मई को मतदान करने के लिये जागरूक किया। मतदाता जागरूकता के इस अभियान में तहसील कर्मियों के साथ तहसीलदार ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी को बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभानी है।इस मौके नयाब तहसीलदार वेद प्रकाश, कानून गो वीरेंद्र त्रिवेदी, वीरु तिवारी,अमरेश मौर्य, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,संजय द्विवेदी, अरुण सिंह चौहान, शैलेन्द्र गुप्ता, कमला शंकर, हरिश्चंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  आशीष कुमार

👁 12.4K views
12.4K views
Click