आबकारी टीम ने संदिग्ध घरों में तलाशी के दौरान अवैध कच्ची शराब के साथ ढाई सौ किलो ग्राम लहन किया नष्ट तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

12500

रायबरेली-आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य एवं थाना शिवगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
संयुक्त टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत संदिग्ध ग्राम – हरिहरपुर, बोधिखेड़ा एवं तौली में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कियेगए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 12.5K views
12.5K views
Click