जीवित युवती को मृत घोषित कर राशनकार्ड किया निरस्त पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत

2782

रायबरेली -रायबरेली सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबहन निवासिनी प्रीति सिंह पत्नी अभिषेक सिंह ने सलोन उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2015 से राशन बराबर मिल रहा था उसके बाद 2022 मे कोटेदार वा सप्लाई इंस्पेक्टर ने पीड़ित युवती का राशनकार्ड निरस्त कर महिला को मृत घोषित कर दिया पीड़ित का कहना है कि जब राशन ना मिलने पर वह आनलाइन राशनकार्ड बनवाने जनसुविधा केन्द्र गई तो जनसुविधा केन्द्र वाले ने पीड़ित युवती प्रीति सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि तुम्हें मृत घोषित कर दिया गया है जानकारी मिलने पर पीड़ित सप्लाई इंस्पेक्टर के पास जाकर राशनकार्ड बनाने को कहा तो सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा कि तुम मर चुकी हो तुम्हारा आत्मा परमात्मा के पास जा चुका है इसी लिए तुम्हारा राशनकार्ड नहीं बने गा तुम कोटेदार के पास जावो पीड़ित महिला जब कोटेदार के पास ग ई तो उसने कहा कि तुम्हारा नाम हटा कर किसी और का नाम रोशन कार्ड बना दिया गया है अब इस पूरे मामले पर उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 2.8K views
2.8K views
Click