रायबरेली। रेलवे के आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से अब जिलेवासियों को दक्षिण भारत यात्रा करने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से चलकर रायबरेली होते हुए गुजरेगी। यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी)
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के 29 जून से 10 जुलाई 11 रात 12 दिन के पैकेज पर दर्शन करवाते हुए वापस आएगी। श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 751 है। इनमें 02 एसी की 49 सीटें, 03 एसी की 210 सीटें एवं स्लीपर क्लास की 492 सीटें उपलब्ध हैं। चढ़ने-उतरने के स्टेशनों में योगनगरी ऋषिकेश, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहॉंपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराजसंगम और मानिकपुर शामिल हैं। इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस यात्रा के लिए एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। यह जानकारी देते हुए मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन कराई जा सकती है।
वही यह ट्रेन 29 जून को ही शाम लगभग 7:00 बजे रायबरेली पहुंचेगी।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


