Home राष्ट्रीय Railway Bonus: रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

Railway Bonus: रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

0
Railway Bonus: रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

Railway Bonus: रेल कर्मचारियों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 78 दिन के बोनस का एलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को ये जानकारी दी है।

Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बोनस का एलान किया है। इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए वन टाइम ग्रांट मंजूर किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े, इस के लिए यह फैसला लिया गया।

Railway Bonus: अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके साथ ही रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।

इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए वन टाइम ग्रांट मंजूर किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों की भी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहाकि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया गया। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े इस के लिए यह फैसला लिया गया है।

Railway Bonus: इसके साथ ही रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले से ना सिर्फ रेल परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि बाजार में भी रौनक आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here